पिटारा पर सबसे अधिक लोकप्रिय है रेडियो
>> Sunday, June 14, 2009
आज आपको बताते हैं कि पिटारा हिंदी टूलबार के प्रयोगकर्ता इस टूलबार को कैसे प्रयोग करते हैं। यानि आपको बतायेंगें कि पिछले 90 दिनों में पिटारा के प्रयोगकर्ताओं ने टूलबार के किस भाग Component का सबसे अधिक प्रयोग किया।
यूं तो इसके सभी घटक आपको बहुत प्रिय हैं मगर सबसे अधिक पिटारा का प्रयोग रेडियो सुनने के लिये किया जाता है। 24 घंटे लगातार संगीत सुनने का इससे बढ़िया कोई और तरीका हो भी नहीं सकता। पिटारा हिंदी टूलबार में स्थित छोटा सा रेडियो प्लेयर आपको 100 से अधिक रेडियो चैनल सुनने के लिये उपलब्ध करवाता है, इसके आलावा आप अपने कंप्यूटर पर सेवड गाने भी इस प्लेयर पर बजा सकते हैं। नीचे दिये गये चित्र के अनुसार आप अपने पसंद के रेडियो फीड भी इस रेडियो में जोड़ सकते हैं।
रेडियो के बाद पिटारा के प्रयोगकर्ता इसके लिंक बटन को सबसे अधिक प्रयोग में लाते हैं। यहां आपको ढेरों हिंदी साईटों के लिंक मिलते हैं।
इसके बाद सर्च बॉक्स का सबसे अधिक प्रयोग होता है। यहां आप वेब, समाचार, ओर्कुट, वीडियो, ट्विटर कुछ भी सीधे एक क्लिक से सर्च कर सकते हैं।
इसके बाद बारी आती है क्रिकेट स्कोर कार्ड की। हालांकि क्रिकेट हर रोज और हर समय नहीं चल रहा होता फिर भी क्रिकेट स्कोर कार्ड का विजेट लोकप्रियता में चौथे नंबर पर है।
इसके अलावा हिंदी में टाईप करने का टूल भी बहुत लोकप्रिय है। इस टूल से किसी भी साईट पर हिंदी में टाईप किया जा सकता है।
हिंदी में ट्विटर पर ताजा सामग्री का टूल हाल ही में पिटारा में लगाया गया है मगर यह भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
