गूगल हिंदी पर सर्च करते हुए आप केवल ‘Hindi t’ ही टाइप कर पाते हैं तो गूगल अन्य सुझावों के साथ साथ ’हिंदी टूलबार पिटारा’ का भी सुझाव देता है। साथ ही बताता है कि उसके पास हिंदी टूलबार पिटारा के १९,२०,००० सर्च परिणाम हैं।
(बड़े आकार में देखने के लिये इमेज पर क्लिक करें)
वास्तव में गूगल के परिणाम पेज पर जाने पर भी ४,६४,००० परिणाम ही दिखते है। शायद दोहरे परिणाम हटाने पर ४,६४,००० परिणाम रह जाते हैं या गूगल की गिनती में कुछ गड़बड़ है जिसके कारण सुझावों में इतने अधिक परिणाम दिखते हैं। फिर भी यह सब देख कर मुझे सुखद आश्चर्य हुआ। इससे पिटारा की लोकप्रियता का अंदाजा तो लग ही जाता है।





0 comments:
Post a Comment